नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
ट्रांसफार्मर में लगी आग, ठप हुई विद्युत आपूर्ति
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
लालगंज, प्रतापगढ़।
नगर के हाइवे पर लगा ट्रांसफार्मर गुरूवार की सुबह अचानक धू-धू कर जलने लगा। कस्बावासियों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग के साथ ही फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने आग पर काबू पाया।नगर में वन विभाग कार्यालय के सामने हाइवे किनारे लगा ढ़ाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर सुबह करीब ग्यारह बजे अचानक जलने लगा।
इससे तहसील, नेताजीपुरम, वन विभाग कार्यालय समेत ढ़ाई सौ से अधिक घरों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जेई बसन्तलाल का कहना है कि वन विभाग के आसपास बंदरों की संख्या अधिक होने और इनके तार पर झूलने के चलते शार्टसर्किट से ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल करायी जाएगी।

Comments