डीसीएम-ट्रैक्टर भिड़ंत रामापुर तिराहे पर हुआ हादसा गनिमत कोई हताहत नहीं 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखीमपुर खीरी
 
जिले के कोतवाली सदर क्षेत्र अंतर्गत रामापुर तिराहे पर शुक्रवार को डीसीएम और ट्रैक्टर की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब डीसीएम तेज रफ्तार में रामापुर तिराहे की ओर आ रही थी, जबकि ट्रैक्टर दूसरी दिशा से गुजर रहा था।
 
तिराहे पर अचानक दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
 
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस द्वारा वाहन चालकों और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें