नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान ने भंडारे का आयोजन किया
नैनी, प्रयागराज। मकर राशि में सूर्य के प्रवेश उपरांत मकरसंक्रांति पर्व पर सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा सेक्टर नंबर -7 अरैल स्थित संकटमोचन मार्ग पर माघ मेला सरस्वती शिविर में गुरूवार को भव्य खिचड़ी का भंडारा किया गया।
जिसमें श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम में सर्वश्री कुंवर जी तिवारी, सुनील मिश्रा, धीरज यादव, सहदेव चौरसिया, ऋषि दीक्षित,सुनील कुशवाहा, एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव, संदीप केसरवानी, विकास मिश्रा,ओमप्रकाश श्रीवास्तव,शशिकांत पांडेय, इन्दु प्रकाश सिंह,प्रियांशु उपाध्याय,डां.संगम लाल विश्वकर्मा,डां.सुनीता विश्वकर्मा, राजित राम शर्मा, कार्तिकेय तिवारी, तुलसी तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Comments