नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
पडरौना में युवक की हत्या, जायसवाल लॉज के पास मिला शव
कुशीनगर। जिले के पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र से एक युवक की हत्या की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पडरौना नगर के कसेरा टोली मोहल्ले निवासी एक युवक की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई, जिसके बाद शव को जायसवाल लॉज के पास फेंक दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पडरौना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है तथा मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है।
फिलहाल मृतक की पहचान, हत्या के कारणों एवं आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जाँच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments