Haryana Weather: हरियाणा में अगले 7 दिनों में कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी राज्यों में भी साफ दिखाई दे रहा है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसी बीच हरियाणा के गुरुग्राम में सर्दी ने दशकों पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री

मौसम विभाग के अनुसार गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान गिरकर 0.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। वहीं, नारनौल में भी पारा 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान में लगातार गिरावट के चलते सुबह और रात के समय ठंड का असर काफी तेज हो गया है।

पहाड़ों से ज्यादा मैदानी इलाकों में गिरा पारा

Haryana: हरियाणा बोर्ड 10वीं का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल, जांच शुरू Read More Haryana: हरियाणा बोर्ड 10वीं का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल, जांच शुरू

हैरानी की बात यह है कि पहाड़ी क्षेत्रों की तुलना में मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान ज्यादा गिरा है। शिमला जैसे पहाड़ी शहर में तापमान करीब 5.3 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, जबकि जम्मू में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इससे साफ है कि शीतलहर का असर मैदानी राज्यों में ज्यादा देखने को मिल रहा है।

Haryana Weather: हरियाणा में फरवरी के अंत में ही बढ़ी गर्मी, 5 शहरों में पारा 30°C पार Read More Haryana Weather: हरियाणा में फरवरी के अंत में ही बढ़ी गर्मी, 5 शहरों में पारा 30°C पार

गुरुग्राम समेत आसपास के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी

नई एक्सप्रेस ट्रेन से पहले आरओबी-एफओबी निर्माण की मांग तेज Read More नई एक्सप्रेस ट्रेन से पहले आरओबी-एफओबी निर्माण की मांग तेज

मौसम विभाग ने तापमान में तेज गिरावट को देखते हुए गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों के लिए अगले दो दिनों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कोल्डवेव और घने कोहरे को लेकर भी चेतावनी दी गई है। सुबह के समय दृश्यता कम रहने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

मकर संक्रांति पर कोहरा

14 जनवरी (मकर संक्रांति) के दिन हरियाणा में सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में हल्की धूप निकल सकती है, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा।

15 जनवरी को अधिकतर इलाकों में सुबह धुंध और ठंडी हवाएं चलने की उम्मीद है। दोपहर बाद मौसम कुछ हद तक साफ हो सकता है। इस दिन एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।

16 जनवरी से तापमान में हल्की बढ़ोतरी के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, हालांकि सुबह के समय कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है।

17 जनवरी को मौसम शुष्क रहने और दिन में धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

18 से 20 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम?

18 जनवरी को सुबह हल्की ठंड, दिन में मौसम सामान्य, कोहरे का असर कम रहेगा। 19 जनवरी को आसमान साफ, दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 20 जनवरी को मौसम स्थिर रहेगा, लेकिन रात और सुबह ठंड का असर बना रहेगा। 

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें