Haryana: हरियाणा में सुनार ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शहर के व्यस्त इलाके गांधी चौक के पास एक ज्वेलर ने अपनी ही दुकान के अंदर खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान कपिल सोनी के रूप में

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान करीब 38 वर्षीय कपिल सोनी के रूप में हुई है। कपिल की गांधी चौक पर ज्वेलरी की दुकान है। वह रोज की तरह मंगलवार सुबह भी दुकान खोलने आया था।

दोपहर 1 बजे के करीब उठाया खौफनाक कदम

प्रयागराज महाकुंभ 2025 से वायरल हुई मोनालिसा ने केरल में फरमान खान से की शादी Read More प्रयागराज महाकुंभ 2025 से वायरल हुई मोनालिसा ने केरल में फरमान खान से की शादी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे कपिल दुकान के अंदर गया और वहां अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास की दुकानों में अफरा-तफरी मच गई।

Haryana: हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता  Read More Haryana: हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

पिता दुकान के बाहर बैठे थे

अर्बन फ्लड नियंत्रण को लेकर मंडल स्तरीय बैठक Read More अर्बन फ्लड नियंत्रण को लेकर मंडल स्तरीय बैठक

बताया जा रहा है कि घटना के समय कपिल के पिता भगत सोनी दुकान के बाहर बैठे हुए थे। गोली की आवाज सुनते ही वे और आसपास के लोग अंदर पहुंचे, तब तक कपिल गंभीर रूप से घायल हो चुका था।

अस्पताल में तोड़ा दम

यल अवस्था में कपिल को तुरंत हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

पुलिस मौके पर, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, साथ ही लाइसेंसी हथियार से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments