Haryana: हरियाणा की सुंदरा भैंस ने रचा इतिहास, 29.650 किलो दूध देकर जीता पहला इनाम

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में अंबाला जिले के साहा कस्बे के रहने वाले रवींद्र सिंह, जिन्हें लोग प्यार से बिल्लू के नाम से जानते हैं, आज हरियाणा ही नहीं बल्कि कई राज्यों में डेयरी फार्मिंग की एक पहचान बन चुके हैं। कम पढ़े-लिखे होने के बावजूद बिल्लू ने अपने जुनून और मेहनत से यह साबित कर दिया कि अगर शौक को प्रोफेशन बना लिया जाए, तो सफलता खुद रास्ता बना लेती है।

बचपन से ही पशुओं का शौक रखने वाले बिल्लू के परिवार में पहले से ही भैंसों का व्यवसाय होता था, लेकिन इसे एक व्यवस्थित और प्रोफेशनल रूप उन्होंने ही दिया। करीब एक साल पहले उन्होंने दुनिया की सबसे महंगी भैंसों में शुमार ‘सुंदरा’ को 51 लाख 30 हजार रुपये में खरीदा। इसके बाद से ही वह इस भैंस को अलग-अलग मेलों और प्रतियोगिताओं में ले जाने लगे।

हाल ही में कुरुक्षेत्र में DFA डेयरी फार्म एसोसिएशन हरियाणा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय पशु मेले में बिल्लू की भैंस ने सभी का ध्यान खींच लिया। इस मेले में हरियाणा के अलावा पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से किसान अपने उन्नत नस्ल के पशुओं के साथ पहुंचे थे। प्रतियोगिता के दौरान ‘सुंदरा’ ने 29.650 किलोग्राम दूध देकर पहला स्थान हासिल किया, जिसके पुरस्कार स्वरूप बिल्लू को बुलेट बाइक दी गई।

बिल्लू ने बताया कि पहले उनके पिता पशु तो रखते थे, लेकिन ब्रीड की जानकारी नहीं थी। अब उन्हें समझ आ गया है कि डेयरी व्यवसाय में सबसे अहम चीज अच्छी नस्ल (Breed) होती है। उन्होंने दिसंबर 2025 में भी दो बड़ी प्रतियोगिताएं जीतने की जानकारी दी, जिनमें उन्हें एक ट्रैक्टर और करीब दो लाख रुपये नकद इनाम मिला।

Haryana Weather: फरवरी के अंत में ही हरियाणा में चढ़ा पारा, 31 डिग्री तक पहुंचा तापमान Read More Haryana Weather: फरवरी के अंत में ही हरियाणा में चढ़ा पारा, 31 डिग्री तक पहुंचा तापमान

बिल्लू का कहना है कि इस व्यवसाय में सिर्फ कमाई ही नहीं, बल्कि सम्मान भी मिलता है। उन्होंने अपनी भैंस का नाम ‘सुंदरा’ रखा है, जो मेले में सभी की पसंद बनी रही। बिल्लू ने बताया कि लोग अपने बच्चों को विदेश भेजते हैं, लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को इसी डेयरी व्यवसाय से जोड़ा है।

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर अधिकतर ट्रांसपोर्टर कारोबार कर रहे हैं Read More सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर अधिकतर ट्रांसपोर्टर कारोबार कर रहे हैं

उनका मानना है कि डेयरी फार्मिंग एक बेहतरीन धंधा है, जिससे लोगों को शुद्ध दूध भी मिलता है और पशुपालकों की आमदनी भी मजबूत होती है। बिल्लू आज उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं, जो खेती और पशुपालन को छोटा काम समझते हैं।

मदुरीपथार फॉरेस्ट रिज़र्व में लगी भीषण आग Read More मदुरीपथार फॉरेस्ट रिज़र्व में लगी भीषण आग

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें