Haryana: हरियाणा में सड़क हादसों के घायलों को मिलेगा तेज इलाज, निजी अस्पतालों की एंबुलेंस 112 से जुड़ेंगी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए डायल-112 प्रणाली को और मजबूत किया जा रहा है। अब निजी अस्पतालों की एंबुलेंस को भी 112 सिस्टम से जोड़ा जाएगा, जिससे हादसे के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल तक तेजी से पहुंचाया जा सके। फिलहाल पार्क हॉस्पिटल ग्रुप की पांच एंबुलेंस इस पायलट मॉडल में शामिल हैं, जो सफलतापूर्वक सेवाएं दे रही हैं।

पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने बताया कि डायल-112 के जरिए पुलिस, स्वास्थ्य और अग्निशमन सेवाओं तक पहुंच अब और आसान होगी। पंचकूला जिले में शुरू किया गया ऑटो-डिस्पैच पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा है, जिसके बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया गया है। इस सिस्टम के तहत किसी भी आपात कॉल के मिलते ही बिना मानवीय हस्तक्षेप के स्वतः नजदीकी ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल) रवाना कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि अब जीपीएस आधारित ईआरवी परफॉर्मेंस ऑडिट मॉड्यूल भी लागू किया गया है। यह सिस्टम हर घटना के बाद वाहन की गति, रिस्पॉन्स टाइम और घटनास्थल से दूरी जैसे अहम मापदंडों का स्वतः विश्लेषण करता है, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है।

एडीजीपी हरदीप दून के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 तक डायल-112 प्रणाली पर 2.75 करोड़ से अधिक कॉल दर्ज की जा चुकी हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि प्रदेश के नागरिक किसी भी आपात स्थिति में सबसे पहले 112 पर ही भरोसा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि औसत रिस्पॉन्स टाइम 16 मिनट 14 सेकंड से घटकर अब 9 मिनट 33 सेकंड रह गया है, जबकि 92.60 प्रतिशत कॉलर्स ने सेवाओं पर संतोष जताया है।

उड़ान उम्मीद प्रोजेक्ट 2.0” से एचएस विद्यार्थियों को नई आशा Read More उड़ान उम्मीद प्रोजेक्ट 2.0” से एचएस विद्यार्थियों को नई आशा

आगे की योजना के तहत डायल-112 को पूरी तरह ऑटो-डिस्पैच आधारित, एआई संचालित और रियल-टाइम मॉनिटरिंग से लैस किया जाएगा। इसमें निजी एंबुलेंस को जोड़ने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से पहुंच के लिए एडवांस रूटिंग सिस्टम भी शामिल किया जाएगा।

उदयभानु चिब की गिरफ्तारी पर युवा कांग्रेस में रोष, अविलंब हो रिहाई : कोमल कुमारी  Read More उदयभानु चिब की गिरफ्तारी पर युवा कांग्रेस में रोष, अविलंब हो रिहाई : कोमल कुमारी 

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें