Gold Silver Price: सोना-चांदी में जबरदस्त तेजी, जानें आज के ताजा रेट्स

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price: देश में आज सोने और चांदी के भाव में जोरदार तेजी देखने को मिली है। जहां एक ओर भारतीय शेयर बाजार निगेटिव में कारोबार कर रहा है, वहीं कमोडिटी बाजार हरे निशान में नजर आ रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी अपने ऑलटाइम हाई स्तर पर पहुंच गई है, जबकि सोने के दाम भी नई ऊंचाइयों के करीब पहुंच गए हैं।

स्पॉट मार्केट में 10 ग्राम सोने के भाव में 1,940 रुपये की बड़ी तेजी दर्ज की गई, जिसके बाद गोल्ड का रेट 1,41,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के दाम में भी जबरदस्त उछाल आया है। सिल्वर के भाव करीब 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम चढ़कर 2,62,240 रुपये पर पहुंच गए हैं।

दिल्ली-मुंबई में भी बढ़े भाव

देश की राजधानी दिल्ली में आज सोना और चांदी दोनों महंगे हो गए हैं। दिल्ली में 10 ग्राम सोना 1,40,770 रुपये में बिक रहा है, जबकि चांदी के लिए 2,60,850 रुपये प्रति किलोग्राम चुकाने पड़ रहे हैं। लगभग इसी तरह के भाव देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी देखने को मिले। मुंबई में खबर लिखे जाने तक 10 ग्राम सोना 1,41,029 रुपये और चांदी 2,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव, चेक करें लेटेस्ट रेट्स Read More Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

MCX पर वायदा बाजार में भी रफ्तार
स्पॉट मार्केट के साथ-साथ वायदा बाजार में भी सोने-चांदी में तेजी जारी है। MCX पर 5 फरवरी 2026 को एक्सपायर होने वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 1,892 रुपये की तेजी के साथ 1,40,711 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 5 मार्च 2026 को एक्सपायर होने वाली चांदी की कॉन्ट्रैक्ट कीमत 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम उछलकर 2,62,877 रुपये पर पहुंच गई, जो इसका ऑलटाइम हाई स्तर है।

Holi 2026: कब है होलिका दहन? जानें शुभ मुहूर्त का समय Read More Holi 2026: कब है होलिका दहन? जानें शुभ मुहूर्त का समय

आगे भी बनी रहेगी गोल्ड की चमक?

फर्जी मुकदमों पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन: अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर सरकारों को नोटिस Read More फर्जी मुकदमों पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन: अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर सरकारों को नोटिस

2025 में अब तक सोने की कीमतों ने ऐतिहासिक तेजी दर्ज की है। इस तेज उछाल के बाद कुछ निवेशकों को आगे सुस्ती की आशंका जरूर है, लेकिन वैश्विक स्तर के कई बड़े मनी मैनेजर्स अब भी गोल्ड को लेकर सकारात्मक बने हुए हैं। उनका मानना है कि जिन कारणों से सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है, वे फैक्टर अभी भी बने हुए हैं।

Morgan Stanley के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर माइक विल्सन के मुताबिक, सोना अब एक तरह से “एंटी-फिएट करेंसी” बन चुका है। जब कागजी मुद्राओं पर भरोसा कमजोर पड़ता है, तो निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख करते हैं। हालांकि इतिहास यह भी बताता है कि बड़ी तेजी के बाद सोने में लंबे समय तक ठहराव या सुस्ती देखी जा सकती है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments