Haryana Weather: हरियाणा में फिर कड़ाके की ठंड, कई जिलों में विजिबिलिटी 0 से 50 मीटर

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में सोमवार सुबह एक बार फिर कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया। प्रदेश के कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई। कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ में दृश्यता 0 से 50 मीटर तक सिमट गई, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।

ठंड का असर इतना ज्यादा रहा कि नारनौल में फसलों और पानी की पाइपों पर पाला जम गया। वहीं गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव में खुले में खड़ी बाइक की सीट पर भी पाले की परत दिखाई दी।

IMD का शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ ने सोमवार को हरियाणा के कई हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत की संभावना नहीं है।

गुरुग्राम सबसे ठंडा, तापमान 0.6 डिग्री तक पहुंचा

सोमवार सुबह प्रदेश में गुरुग्राम सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नारनौल में 1.2 डिग्री, भिवानी में 1.5, सोनीपत में 1.6 और सिरसा में 1.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री नीचे बना हुआ है।

Haryana: हरियाणा में रिश्ते हुए शर्मसार, भाई ने अपनी बहन के साथ किया दुष्कर्म Read More Haryana: हरियाणा में रिश्ते हुए शर्मसार, भाई ने अपनी बहन के साथ किया दुष्कर्म

पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी मैदानी इलाकों की ठंड

उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर हरियाणा में साफ दिखाई दे रहा है। ठंड का प्रकोप अब केवल रात तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दिन के समय भी कंपकंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 जनवरी तक प्रदेश में घना कोहरा और शीतलहर जारी रह सकती है।
15 जनवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल छा सकते हैं।

Hydrogen Train: हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल हुआ सफल Read More Hydrogen Train: हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल हुआ सफल

संभावित प्रभाव और बचाव की सलाह

IMD की इम्पैक्ट बेस्ड फोरकास्ट के अनुसार, घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। लंबे समय तक ठंड के संपर्क में रहने से सर्दी-जुकाम, फ्लू और फ्रॉस्ट बाइट जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

उड़ान उम्मीद प्रोजेक्ट 2.0” से एचएस विद्यार्थियों को नई आशा Read More उड़ान उम्मीद प्रोजेक्ट 2.0” से एचएस विद्यार्थियों को नई आशा

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें