Ayushman Card: घर बैठे ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
Ayushman Card: केंद्र और राज्य सरकार आम जनता के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। इन्हीं में से एक प्रमुख योजना है आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana)। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है।
योजना का लाभ उठाने के लिए आयुष्मान कार्ड होना जरूरी है, जिसे अब आप घर बैठे ऑनलाइन बनवा सकते हैं। इसके लिए किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया-
आयुष्मान कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड
राशन कार्ड
आय प्रमाण पत्र या श्रमिक पंजीकरण प्रमाण पत्र (BoWC)
आधार से लिंक मोबाइल नंबर
आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
स्टेप 1: सबसे पहले Ayushman Bharat Beneficiary पोर्टल पर जाएं और Beneficiary विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 2: अब अपना आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
स्टेप 3: Generate OTP पर क्लिक करें और मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
स्टेप 4: अगले पेज पर अपना राज्य और जिला चुनें।
स्टेप 5: अब आधार नंबर के जरिए अपनी पात्रता जांचें। यहां आपको परिवार और कार्ड का स्टेटस दिखाई देगा।
स्टेप 6: यदि कार्ड का स्टेटस Not Generated दिखता है, तो Apply Now पर क्लिक करें।
स्टेप 7: इसके बाद नाम, जन्मतिथि और परिवार से जुड़ी जानकारी भरें। साथ ही आधार कार्ड, राशन कार्ड या अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
स्टेप 8: अंत में आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालकर अपनी पहचान सत्यापित करें, डिटेल्स रिव्यू करें और आवेदन सब्मिट करें।
ऐसे मिलेगा योजना का लाभ
आवेदन पूरा होने और सत्यापन के बाद आपका आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाएगा। इसके जरिए आप देशभर के सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करा सकते हैं।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments