Haryana: हरियाणा में 200 करोड़ की लागत से बनेंगे 59 नए फायर स्टेशन, सरकार ने दी मंजूरी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं और हर साल फसलों को होने वाले भारी नुकसान को देखते हुए राज्य सरकार ने फायर सेफ्टी व्यवस्था को मजबूत करने का बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर की गई नई मैपिंग के आधार पर प्रदेश में 59 नए फायर स्टेशन स्थापित करने को मंजूरी दी गई है। इस पूरी योजना पर सरकार करीब 200 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

केंद्र के मानकों के अनुसार की गई नई मैपिंग

गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2006 में तय किए गए मानकों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में हर 10 वर्ग किलोमीटर और ग्रामीण क्षेत्रों में हर 50 वर्ग किलोमीटर में एक फायर स्टेशन होना जरूरी है। इन्हीं मानकों को ध्यान में रखते हुए फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के महानिदेशक ने सभी उपायुक्तों और नगर निगम आयुक्तों को पत्र भेजकर नए फायर स्टेशनों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।

सरकार का मानना है कि नए फायर स्टेशन खुलने से आपात स्थितियों में रिस्पॉन्स टाइम कम होगा और जन-धन की सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सकेगा।

हरियाणा में फिलहाल सिर्फ 109 फायर स्टेशन

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, हर साल फसल कटाई के मौसम में राज्य में 2,000 एकड़ से अधिक फसल आग की चपेट में आ जाती है, जिससे किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान होता है। वर्तमान में हरियाणा में केवल 109 फायर स्टेशन कार्यरत हैं, जो राज्य की बढ़ती आबादी और औद्योगिक विस्तार के लिहाज से नाकाफी साबित हो रहे हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए नए फायर स्टेशनों का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है।

Read More सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 10 फायर स्टेशन

जिलावार योजना के अनुसार गुरुग्राम में सबसे अधिक 10 नए फायर स्टेशन खोले जाएंगे। वहीं करनाल जिले में कोई नया फायर स्टेशन प्रस्तावित नहीं है, हालांकि वहां मौजूदा फायर स्टेशनों को अत्याधुनिक उपकरण और संसाधन उपलब्ध कराने की योजना है। सरकार का कहना है कि फायर स्टेशनों का वितरण जोखिम, आबादी और मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर के आधार पर किया गया है।

Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, टेंडर प्रक्रिया शुरू Read More Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, टेंडर प्रक्रिया शुरू

इन जिलों में खुलेंगे नए फायर स्टेशन

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें