Haryana: हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगी जॉब सिक्योरिटी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा सरकार राज्य के करीब 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को बड़ी राहत देने जा रही है। लंबे समय से इंतज़ार कर रहे इन कर्मचारियों को जल्द ही जॉब सिक्योरिटी मिलने वाली है। इसके लिए बनाए गए ऑनलाइन पोर्टल का ट्रायल शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी अगले हफ्ते इस पोर्टल को लॉन्च करेंगे।

सीएम के निर्देश पर शुरू हुआ ट्रायल

यह पोर्टल हरियाणा के मानव संसाधन विभाग द्वारा तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी पहले ही अपने मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के साथ बैठक कर चुके हैं और उन्होंने पोर्टल को जल्दी शुरू करने के निर्देश दिए थे।
ट्रायल पूरा होने के बाद पोर्टल को सभी विभागों, बोर्डों और निगमों के लिए खोल दिया जाएगा। कर्मचारी यहां ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

HKRN कर्मचारियों को होगी सीधी सुविधा

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समय से सरकारी विभागों में अस्थायी नियुक्तियां हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से की जा रही थीं।

सरकार पहले ही ऐलान कर चुकी है कि HKRN के तहत 5 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी दी जाएगी। अब इस पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Haryana: हरियाणा में 2 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन हुए शुरू, इस दिन होंगे चुनाव Read More Haryana: हरियाणा में 2 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन हुए शुरू, इस दिन होंगे चुनाव

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें