प्रिंट मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडे के कार्यालय पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत

संगठन की मजबूती और राष्ट्र सेवा का लिया गया संकल्प, जय श्री राम के नारों से गूँजा गजराज नगर

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र /उत्तर प्रदेश-

ओबरा के गजराज नगर में 6 जनवरी, 2026 विश्व हिंदू महासंघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय यादव के सम्मान में मंगलवार को गजराज नगर स्थित प्रिंट मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश पाण्डेय के कार्यालय पर एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल नवनियुक्त नेतृत्व का अभिनंदन किया गया, बल्कि संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

IMG-20260106-WA0099

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक। Read More जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

समारोह की शुरुआत में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विजय यादव को पुष्पगुच्छ भेंट किए और फूल-मालाओं से उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूरा परिसर जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान रहा। प्रिंट मीडिया के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।

एनटीपीसी की कार्यदायी संस्था के कम्पनियों में घंटे भर के थमा कार्य, सैकड़ों श्रमिकों ने किया धरना प्रदर्शन Read More एनटीपीसी की कार्यदायी संस्था के कम्पनियों में घंटे भर के थमा कार्य, सैकड़ों श्रमिकों ने किया धरना प्रदर्शन

इस अवसर पर प्रिंट मीडिया और विभिन्न सामाजिक संगठनों के कई दिग्गज मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे। नूतन सिंह (प्रदेश मंत्री, प्रिंट मीडिया), सोनभद्र प्रिंट मीडिया जिला अध्यक्ष चंदन सोनी, बिनोद तिवारी (नगर प्रभारी), सर्वेश दुबे (नगर अध्यक्ष),नंदकेश्वर सिंह खरवार जी (अध्यक्ष, खरवार समाज), विमल यादव (सेक्टर प्रभारी) स्वागत समारोह के पश्चात आयोजित संगठनात्मक बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय यादव ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा मुझ पर जो भरोसा जताया गया है, मैं उस पर पूर्ण निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करूँगा। हमारा प्राथमिक लक्ष्य समाज की निस्वार्थ सेवा और संगठन में अभूतपूर्व एकजुटता लाना है।

चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महिला से संबंधित मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय Read More चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महिला से संबंधित मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने राष्ट्र सेवा और हिंदू हितों के संरक्षण के लिए कार्यकर्ताओं को सदैव सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन की सेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें