Chand Kab Niklega: राजस्थान में आज चांद कब निकलेगा? जानें जयपुर से जैसलमेर तक चंद्रोदय का समय

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Rajasthan Me Chand Kab Niklega: आज सकट चौथ का पावन व्रत मनाया जा रहा है, जिसे तिलकुट चौथ और माघ चौथ के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत हर वर्ष माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, महिलाएं यह व्रत अपनी संतान की रक्षा, लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं।

सकट चौथ के व्रत में चंद्र दर्शन का विशेष महत्व होता है। करवाचौथ की तरह ही इस व्रत का पारण भी चांद को अर्घ्य देने के बाद ही किया जाता है। इसी कारण राजस्थान भर में व्रती महिलाएं आज शाम चंद्रमा के उदय का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

राजस्थान में आज चांद निकलने का समय

राजस्थान के अलग-अलग शहरों में चंद्रमा के उदय का समय थोड़ा अलग रहेगा। जयपुर में चांद रात 8:55 बजे, उदयपुर में 8:45 बजे, जोधपुर में 8:57 बजे और अलवर में 8:58 बजे दिखाई देने की संभावना है।

वहीं, बीकानेर में चांद 9:12 बजे, सीकर में 9:04 बजे, सालासर में 9:14 बजे और जैसलमेर में सबसे देर से करीब 9:36 बजे चंद्र दर्शन होने की उम्मीद है।

बकरीद को लेकर मसौढ़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित Read More बकरीद को लेकर मसौढ़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

चंद्र दर्शन के बाद क्या किया जाता है?

सकट चौथ के व्रत में चंद्र दर्शन के बाद सबसे पहले चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। अर्घ्य के लिए जल, दूध या जल में तिल मिलाकर चंद्रदेव को अर्पित किया जाता है और संतान की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

तेज आंधी-पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जगह पेड़ और बिजली के तार गिरे Read More तेज आंधी-पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जगह पेड़ और बिजली के तार गिरे

इसके बाद भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। उन्हें तिल-गुड़ से बने लड्डू या अन्य पकवानों का भोग लगाया जाता है। व्रत कथा सुनी या पढ़ी जाती है और अंत में प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया जाता है।

चार दीवारों के भीतर, सार्वजनिक शांति में कोई खलल नहीं Read More चार दीवारों के भीतर, सार्वजनिक शांति में कोई खलल नहीं

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments