Haryana Govt Holidays: हरियाणा में साल 2026 की सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर हुआ जारी, यहां देखें लिस्ट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Govt Holidays: हरियाणा सरकार ने वर्ष 2026 के लिए छुट्टियों का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए यह साल खास रहने वाला है, क्योंकि पूरे वर्ष में कई लॉन्ग वीकेंड बन रहे हैं। सरकार के अनुसार साल 2026 में कुल 197 दिन छुट्टियां रहेंगी, जिससे सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी राहत मिलेगी।

कैलेंडर के मुताबिक वर्ष 2026 में 52 शनिवार और 52 रविवार होंगे। इसके अलावा 20 सार्वजनिक अवकाश और 13 स्वैच्छिक अवकाश तय किए गए हैं। इस तरह कुल मिलाकर सरकारी कार्यालय 124 दिन बंद रहेंगे। वहीं राज्य सरकार ने 21 विशेष दिवस भी घोषित किए हैं, हालांकि इन दिनों सरकारी छुट्टी नहीं होगी।

लॉन्ग वीकेंड की बात करें तो 23 जनवरी 2026 को सर छोटूराम जयंती और बसंत पंचमी शुक्रवार के दिन पड़ रही है। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी होने से लगातार तीन दिन का अवकाश मिलेगा। इसी तरह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस सोमवार के दिन है, जिससे एक और लॉन्ग वीकेंड बनेगा।

इसके अलावा 23 मार्च शहीदी दिवस भी सोमवार को आएगा और 29 जून को संत कबीर जयंती भी सोमवार के दिन होगी। इससे कर्मचारियों को लगातार तीन दिन की छुट्टी का फायदा मिलेगा। वहीं 31 जुलाई को शहीद ऊधम सिंह शहीदी दिवस शुक्रवार को पड़ रहा है, जिससे शनिवार-रविवार के साथ लंबा वीकेंड बन रहा है।

योगापट्टी में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले साइबर कैफे पर छापा Read More योगापट्टी में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले साइबर कैफे पर छापा

त्योहारों के लिहाज से भी 2026 खास रहेगा। 8 नवंबर को दीवाली रविवार के दिन है, जबकि 15 अगस्त शनिवार को पड़ेगा। इसके अलावा 28 अगस्त को रक्षाबंधन, 4 सितंबर को जन्माष्टमी और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती सभी शुक्रवार के दिन आएंगे, जिससे घूमने-फिरने की योजना बनाई जा सकेगी।

धनरूआ में जबरन शादी का मामला चर्चा में, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Read More धनरूआ में जबरन शादी का मामला चर्चा में, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वर्ष के अंत में भी छुट्टियों का अच्छा मौका मिलेगा। 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती सोमवार को होगी, 9 नवंबर को विश्वकर्मा डे शुक्रवार को पड़ेगा और 25 दिसंबर को क्रिसमस भी शुक्रवार के दिन आएगा। इस तरह शनिवार-रविवार के साथ लगातार छुट्टियों का आनंद लिया जा सकेगा। ये सभी छुट्टियां सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक उपक्रमों पर लागू होंगी।

प्रतिबंधित पेड़ो पर आरा चला रहे है लकड़कट्टे Read More प्रतिबंधित पेड़ो पर आरा चला रहे है लकड़कट्टे

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments