Haryana: हरियाणा में HTET रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड नहीं जरूरी, बोर्ड ने जारी की अधिसूचना

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana HTET Registration: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाए जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 के लिए आवेदन हेतु आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है।

इस संदर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि  सर्वोच्च न्यायालय ने परीक्षाओं में आधार कार्ड को अनिवार्य नहीं किया है, बल्कि कहा है कि इसे पहचान के लिए स्वीकार किया जा सकता है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के मध्यनजर एचटेट-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। अभ्यर्थी एचटेट-2025 के लिए अन्तिम तिथि 04 जनवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि अभ्यर्थी अपने विवरण, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठें का निशान, लेवल,  विषय के चयन (लेवल 2 व 3), जाति वर्ग, दिव्यांग श्रेणी व गृह राज्य में 4 व 5 जनवरी, 2026 को ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी समय रहते आवेदन करना सुनिश्चित करें तथा नवीनतम अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in का नियमित तौर पर अवलोकन करते रहें, ताकि वे किसी भी महत्वपूर्ण व अति-आवश्यक जानकारी/सूचना से वंचित न रह जाएं।

व्यक्तिगत अहम् को धर्म युद्ध बताना सनातन धर्म एवं सांस्कृतिक मूल्यों के विपरीत : हिन्दू विचार मंच पाकुड़िया इकाई Read More व्यक्तिगत अहम् को धर्म युद्ध बताना सनातन धर्म एवं सांस्कृतिक मूल्यों के विपरीत : हिन्दू विचार मंच पाकुड़िया इकाई

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments