Haryana: हरियाणा में हिस्ट्रीशीटर के दफ्तर पर फायरिंग, 10 लाख की फिरौती मांगकर बदमाश फरार

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के पानीपत शहर की देसराज कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक हिस्ट्रीशीटर के कार्यालय के बाहर दो नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद बदमाश मौके पर फिरौती से जुड़ी एक चिट्ठी फेंककर फरार हो गए।

10 लाख रुपये की फिरौती की मांग

बदमाशों द्वारा छोड़ी गई चिट्ठी में 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है। साथ ही साफ शब्दों में धमकी दी गई है कि यदि तय समय में रकम नहीं दी गई, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

चिट्ठी में लिखा गया है “10 लाख की फिरौती 10 दिन में चाहिए। नहीं तो तुझे जान से मार देंगे। अपना हिसाब लगा ले। हम नीरज बवाना गैंग से हैं। पैसे कहां देने हैं, हम बता देंगे।”

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें