Haryana Weather: हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी, जानें अगले 7 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम लगातार बिगड़ता जा रहा है और ठंड के साथ-साथ कोहरे का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा हैप्रदेश में लगातार तीसरे दिन घना कोहरा देखने को मिलामंगलवार सुबह गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ सहित कई जिलों में दृश्यता बेहद कम रही। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

नारनौल सबसे ठंडा, तापमान सामान्य से नीचे

प्रदेश में ठंड लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही हैबीती रात नारनौल में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहाठंड और कोहरे के बढ़ते असर को देखते हुए मौसम विभाग ने कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

दो बच्चों की मां ने सिपाही पर दर्ज कराया यौन शोषण का केस Read More दो बच्चों की मां ने सिपाही पर दर्ज कराया यौन शोषण का केस

बारिश की संभावना, मौसम रहेगा परिवर्तनशील

संकट की घड़ी में संवेदनशील पहल Read More संकट की घड़ी में संवेदनशील पहल

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 31 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच हरियाणा के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैवहीं, हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 2 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।

दुबई में भाई के फंसे होने का झांसा देकर 50 हजार की ठगी Read More दुबई में भाई के फंसे होने का झांसा देकर 50 हजार की ठगी

30 दिसंबर को कोल्डवेव, 31 से बदलेगा मिजाज

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 30 दिसंबर को कोल्डवेव चलने की संभावना है। इसके बाद 31 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी और सुबह के समय घना कोहरा बना रहेगा। वहीं 1 जनवरी 2026 को भी बारिश की संभावना जताई गई है।

2 से 6 जनवरी तक ऐसा रहेगा मौसम

2 जनवरी को ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा। दिन में हल्की धूप निकल सकती है, लेकिन सुबह और शाम तापमान कम रहने से लोगों को ठिठुरन महसूस होगी।

3 जनवरी को मौसम में हल्का सुधार देखने को मिल सकता है। दिन में धूप निकलने की संभावना है और तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

4 जनवरी को सुबह के समय ठंडी हवाओं के साथ घना कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि दिन में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहेगा और तापमान में वृद्धि संभव है।

5 जनवरी को हरियाणा में मौसम में काफी सुधार आने के आसार हैं। धूप निकलने से ठंड का असर कम महसूस होगा।

6 जनवरी 2026 को मौसम मुख्य रूप से साफ और धूपदार रहने का अनुमान है। सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी, लेकिन दिन का मौसम सुहावना बना रह सकता है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें