Punjab News: पंजाब के पूर्व IG ने खुद को मारी गोली, DGP के नाम छोड़ा 12 पेज का नोट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Punjab News: पंजाब के पटियाला से एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां पूर्व इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजी) अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल पटियाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अमर सिंह चहल के पास से एक 12 पन्नों का पत्र बरामद हुआ है, जो पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव के नाम लिखा गया बताया जा रहा है। इस पत्र में कथित तौर पर करीब 8.10 करोड़ रुपये से जुड़े एक ऑनलाइन फ्रॉड का उल्लेख किया गया है। चहल सेवानिवृत्ति के बाद पटियाला में ही रह रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि अमर सिंह चहल 2015 में फरीदकोट जिले में हुए बहबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामलों में आरोपी रह चुके हैं। इन घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में 24 फरवरी 2023 को पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने फरीदकोट की अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।

600 रुपये और मोबाइल के विवाद में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या Read More 600 रुपये और मोबाइल के विवाद में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या

चार्जशीट में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं के नाम शामिल किए गए थे। इनमें तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी सहित अन्य अधिकारियों को नामजद किया गया था। फिलहाल, अमर सिंह चहल की हालत और मामले से जुड़े तथ्यों को लेकर जांच जारी है।

बच्चों की पढ़ाई जारी रखने को कर्ज लेने को मजबूर हैं अभिभावक   Read More बच्चों की पढ़ाई जारी रखने को कर्ज लेने को मजबूर हैं अभिभावक  

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments