Ration Card: राशन कार्ड में कैसे करें अपना मोबाइल नंबर अपडेट? देखें पूरा प्रोसेस

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। राशन कार्ड के माध्यम से सरकार जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन जैसे चावल, गेहूं आदि प्रदान करती है। हालांकि, इसका लाभ उठाने के लिए पात्रता निर्धारित की गई है और अब इस योजना का लाभ उठाने के लिए राशन कार्ड की e-KYC कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

e-KYC के लिए मोबाइल नंबर अपडेट होना ज़रूरी है, क्योंकि प्रक्रिया के दौरान OTP उसी नंबर पर भेजा जाता है। यदि आपने हाल ही में मोबाइल नंबर बदला है या पहले दर्ज नंबर अब सक्रिय नहीं है, तो आपको नया नंबर अपडेट करना होगा।

मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?

मोबाइल नंबर को राशन कार्ड में अपडेट करने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों का उपयोग कर सकते हैं।

Rule Change: कल 1 मार्च से बदल जाएंगे ये नियम, जानें क्या पड़ेगा असर Read More Rule Change: कल 1 मार्च से बदल जाएंगे ये नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

ऑनलाइन प्रक्रिया

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव, चेक करें लेटेस्ट रेट्स Read More Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

सबसे पहले National Food Security Portal पर जाएं।

Kal Ka Mausam: कल 27 फरवरी को देशभर में कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान Read More Kal Ka Mausam: कल 27 फरवरी को देशभर में कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Citizens Corner सेक्शन में जाएं और Register/Change Mobile Number ऑप्शन चुनें।

आधार नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज करें।

नया मोबाइल नंबर भरें और सेव पर क्लिक करें।

ऑफलाइन प्रक्रिया

अगर आपके क्षेत्र में इंटरनेट सेवा कमजोर है, तो आप अपने नजदीकी फूड डिपार्टमेंट ऑफिस में जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

साथ में आधार कार्ड और राशन कार्ड की कॉपी लगाना अनिवार्य है।

e-KYC कैसे करें?

मोबाइल नंबर अपडेट करने के बाद, आप घर बैठे भी e-KYC कर सकते हैं। इसके लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें:

“Mera Ration” ऐप और “Aadhaar FaceRD” ऐप डाउनलोड करें।

ऐप खोलें और अपनी लोकेशन दर्ज करें।

आधार नंबर, कैप्चा और मोबाइल पर आए OTP को भरें।

आपकी जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी। अब Face e-KYC ऑप्शन चुनें।

कैमरा ऑन होगा, फोटो खींचें और सबमिट करें।

प्रक्रिया पूरी होते ही आपका e-KYC सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments