सपा का आरोप कानपुर की विधान सभा क्षेत्रों से नौ लाख मतदाताओं के नाम एस.आई.आर गणना प्रपत्र से हटे
On
कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर एस.आई.आर थिंक समिति की बैठक सपा हाल नवीन मार्केट मे दिन मे 3 बजे सपा अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता मे आरंभ हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कानपुर महानगर की दसो विधान सभा क्षेत्रो से लगभग नौ लाख से अधिक मतदाता एस.आई.आर गणना प्रपत्र फार्म भरने से वंचित रह गये है जिसमे अपसेन्ट तथा सिफ्टेड की सख्या ज्यादा है।
अध्यक्ष फजल महमूद ने सम्बोधन मे कहा कि बिल्हौर विधान सभा 80 हजार से अधिक बिठूर विधान सभा मे 40 हज़ार से अधिक कल्याणपुर विधान सभा मे 1,10,000 से अधिक गोविंद नगर विधान सभा से 96 हजार, सीसामऊ विधान सभा मे 60 हजार,आर्य नगर विधान सभा मे 97 हजार से अधिक किदवई नगर विधान सभा मे 75 हजार के आस पास कैंट विधान सभा मे एक लाख 20 हजार के आस पास महाराजपुर से एक लाख 5 हजार के आस पास सिफ्टेड, अपसेन्ट का नाम गणना प्रपत्र फॉर्म जमा करने से वंचित रह गये इसके अलावा एक लाख से अधिक मृतको का नाम भी प्रपत्रो अलग हो गया है।
अध्यक्ष फजल महमूद ने सम्बोधन मे कहा थिंक समिति की एस.आई.आर आकंलन रिपोर्ट सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी को भेज दी गई है चुनाव आयोग तथा प्रशासन से मांग की है कि नौ लाख के आस पास जो गणना प्रपत्र भरने से वंचित रह गये है उनका भौतिक सत्यापन कराकर गणना प्रपत्र भरवाने का निर्देश करे ताकि कोई मतदाता वंचित न रह जाये। बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,नंदलाल जयसवाल,रजत मिश्रा,इशरत इराकी,आनंद शुक्ला,शबाब अबरार,दीपक खोटे शादाब आलम मौजूद रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
08 Dec 2025
08 Dec 2025
07 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
09 Dec 2025 20:32:46
Weather Update: इस साल मानसून ने देशभर में जमकर बरसात की। कई राज्यों में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई और मौसम लंबे...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List