गोवा अग्निकांड : अंतिम संस्कार के लिए कानपुर को युवक के शव का इंतजार : परिजन रवाना

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर।
 
गोवा के नाइट क्लब में बीते शनिवार देर रात सिलेंडर विस्फोट और आग लगने से मरने वाले 25 लोगों में कानपुर के कल्याणपुर का युवक भी शामिल है। उसका अंतिम संस्कार कानपुर में ही होगा। इसीलिए उसके परिजन उसकी लाश को लाने के लिए गोवा चले गए हैं। उसकी मौत की जानकारी मिलने के बाद घर में कोहराम भी मचा है। 
 
जानकारी देते हुए परिवार के लोगों ने बताया कि जिस नाइट क्लब में हादसा हुआ है, वहां पर युवक नौकरी करता था। घटना की जानकारी के बाद घर पहुंची पुलिस कोबताया गया कि मूलरूप से नेपाल निवासी सुनीता सिंह का बेटा रोहन सिंह (28) कानपुर के कल्याणपुर बारासिरोही गोपालपुरम में रहने वाले मामा कुंवर सिंह और लाल सिंह के यहां पर रहता था। जहां से वह नौकरी करने के लिए गोवा गया हुआ था। 
 
अवगत कराते चलें कि बीते शनिवार देर रात नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें कानपुर का रहने वाला रोहन सिंह भी शामिल है। इस भीषणअग्निकांड में मरने वाले में 20 क्लब के ही कर्मचारी थे। गोवा पुलिस ने क्लब मैनेजर सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस बारे में अब तक जो जानकारी दी है उसके मुताबिक शुरुआती जांच मैं पाया गया है कि यह आग पटाखे फोड़ने से  लगी। कुछ लोग बाहर आ गए, लेकिन कुछ नहीं आ सके, जिससे उनकी जान चली गई।
 
इन्हीं करने वाले लोगों में रोहन सिंह भी शामिल था उसके पिता लाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद गोवा के अफसरों ने हमसे संपर्क किया था। इसके बाद हादसे में रोहन के मौत की जानकारी दी। मुंबई में रहने वाले परिवार के लोग गोवा के लिए रवाना हो गए हैं। अब शव को कानपुर लाया जाएगा ,जिसके बाद यहीं रोहन का अंतिम संस्कार होगा। इस घटना से उसके परिवार में लगातार कोहराम भी मचा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग भी घटना की जानकारी और सांत्वना देने के लिए उसके घर पहुंच रहे हैं। पुलिस ने बताया कि उसके शव का इंतजार किया जा रहा है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें