Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, देखें 8 दिसंबर के ताजा रेट्स

Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, देखें 8 दिसंबर के ताजा रेट्स

Gold Silver Price: सोमवार को सोने और चांदी के दामों में महत्वपूर्ण बदलाव दर्ज किया गया। लगातार उतार-चढ़ाव के बाद 8 दिसंबर को सराफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतें बदली हैं। जहां सोना महंगा हुआ है, वहीं चांदी के दामों में मामूली गिरावट देखने को मिली है।

पिछले महीने दोनों धातुओं के भाव लगातार ऊपर-नीचे होते रहे, लेकिन दिसंबर के दूसरे सप्ताह में स्थिरता दिखाई दे रही है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित मध्य प्रदेश के सभी जिलों में नए रेट लागू हो चुके हैं। दिसंबर का शादी सीजन जारी है, इसलिए माना जा रहा है कि इस महीने भी सोने-चांदी की अच्छी खरीदारी देखने को मिल सकती है।

सोने-चांदी के दामों में सोमवार को हुए बदलाव के अनुसार, सोना महंगा हुआ है, जबकि चांदी के रेट में थोड़ी कमी आई है। 8 दिसंबर के ताज़ा रेट्स के मुताबिक 22 कैरेट सोने के 1 ग्राम की कीमत 12,005 रुपये हो गई है, जबकि एक दिन पहले यह 11,980 रुपये थी। यानी 25 रुपये का इजाफा हुआ है।

22 कैरेट के अन्य रेट्स में भी बदलाव देखने को मिला है। 8 ग्राम सोने की कीमत 96,040 रुपये है, जबकि रविवार को यह 95,840 रुपये थी। इसी तरह 10 ग्राम सोना 1,20,050 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 1,19,800 रुपये था। यानी 250 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Driving License: ड्राइविंग लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव, कमर्शियल वाहनों के लिए अलग से बनेंगे लाइसेंस Read More Driving License: ड्राइविंग लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव, कमर्शियल वाहनों के लिए अलग से बनेंगे लाइसेंस

24 कैरेट सोने के दामों में भी मामूली बदलाव हुआ है। 1 ग्राम सोना अब 12,605 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 12,579 रुपये था। 8 ग्राम की कीमत भी बढ़कर 1,00,840 रुपये हो गई है, जबकि पिछले दिन यह 1,00,632 रुपये थी।

PM Awas Yojana Beneficiary List 2026: PM आवास योजना की नई लिस्ट जारी, अब घर बनाने मिलेगा इतना पैसा Read More PM Awas Yojana Beneficiary List 2026: PM आवास योजना की नई लिस्ट जारी, अब घर बनाने मिलेगा इतना पैसा

चांदी के रेट की बात करें तो 1 ग्राम चांदी की कीमत 198 रुपये है, जबकि पहले यह 199 रुपये थी। यानी 1 रुपये की कमी आई है। हालांकि, किलो वाली चांदी के दाम में आज खास बदलाव नहीं है। 1 किलो चांदी 1,98,000 रुपये में मिल रही है, लेकिन इसमें 1000 रुपये की हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

GK Quiz: भारत का सबसे लंबा नेशनल हाईवे कौन सा है? जानें ऐसे रोचक सवालों के जवाब  Read More GK Quiz: भारत का सबसे लंबा नेशनल हाईवे कौन सा है? जानें ऐसे रोचक सवालों के जवाब

पिछले महीने सोने-चांदी के रेट लगातार बदलते रहे थे। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि शादी सीजन जारी रहने के कारण दिसंबर में भी दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि, फिलहाल बाजार में कुछ स्थिरता लौटती दिख रही है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel