नरवल में चेकिंग,दो भारी वाहन सीज,65 गाड़ियों पर 4,27 लाख का चालान,

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

घाटमपुर।
 
कानपुर नगर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर नरवल तहसील क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया गया,इस संयुक्त अभियान में प्रशासन, पुलिस , और परिवहन विभाग की टीमें शामिल थी,नरवल मोड़ पर चलाए गए इस चेकिंग अभियान के दौरान दो भारी वाहनों को सीज किया गया,और 65 वाहनों पर कुल 4,27 लाख रुपए का चालान किया गया।
 
टीम ने चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच भी की,यह प्रवर्तन अभियान मुख्य रूप से बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, ओवरलोडड, वाहनों, बकाया टैक्स, बिना तिरपाल के खनिज ढुलाई, प्रदूषण प्रमाण पत्र की कमी,शराब पीकर वाहन चलाने,और ड्राइविंग लाइसेंस न दिखानें, जैसे उल्लंघनों पर केंद्रित था,हाल ही में बिना नंबर या धुंधले नंबर वाले वाहनों के कारण हिट एंड रन मामलों में व्रदि देखी गई थी, जिसके मद्देनजर इस अभियान को तेज किया गया, एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि सड़क सुरक्षा से जुड़ी हर लापरवाही गंभीर परिणाम दे सकती है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है,
 
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने हिट एंड रन मामलों को कम करने, पीड़ितों को मुआवजा प्रदान करने और कोहरे जैसी स्थितियों में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियमित और प्रभावी प्रवर्तन के स्पष्ट निर्देश दिए हैं,इन निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा,और नियम विरुद्ध वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेंगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार