New Flyover: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया फ्लाईओवर, 23 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Sandeep Kumar  Picture
Published On

New Flyover: हरियाणा में पानीपत शहर के लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत मिलने वाली है। विधायक प्रमोद विज के प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहर में नए फ्लाईओवर के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। यह फ्लाईओवर दिल्ली पैरलल नहर के पास, जाटल रोड-रिफाइनरी रोड क्रॉसिंग पर बनाया जाएगा।

विधायक प्रमोद विज ने बताया कि इस फ्लाईओवर का निर्माण करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से होगा। हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है औaर निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। पुल बनने के बाद जाटल रोड पर लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

रोजाना हजारों वाहनों को होगी सुविधा

सामाजिक माध्यम में टी एम पी के कि खिलाफ अफवाह फैलने वालो पर थाने में शिकायत दर्ज Read More सामाजिक माध्यम में टी एम पी के कि खिलाफ अफवाह फैलने वालो पर थाने में शिकायत दर्ज

विधायक ने कहा कि जाटल रोड से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं, जिससे दिल्ली पैरलल नहर क्रॉसिंग पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। फ्लाईओवर बन जाने से न केवल ट्रैफिक सुगम होगा, बल्कि लोगों का समय भी बचेगा।

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर की छापेमारी Read More बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर की छापेमारी

फ्लाईओवर से स्थानीय और आसपास के क्षेत्र होंगे लाभान्वित

संकट की घड़ी में संवेदनशील पहल Read More संकट की घड़ी में संवेदनशील पहल

यह फ्लाईओवर मुख्य रूप से मुखीजा कॉलोनी, आरके पुरम, सैनी कॉलोनी, राजपूत कॉलोनी, सोंधापुर, सुताना, कश्यप कॉलोनी, क्रांति नगर, ओम कॉलोनी, वाल्मीकि नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुविधा प्रदान करेगा। इससे शहर और बाहरी इलाकों के बीच संपर्क और भी मजबूत होगा।

विधायक प्रमोद विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और लोक निर्माण विभाग मंत्री रणबीर गंगवा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश के बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दे रही है और तेजी से विकास कार्य आगे बढ़ा रही है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments