Haryana: हरियाणा में अनोखा भात न्योतना, दूल्हे की मां भाई को हेलिकॉप्टर से देने पहुंचीं शादी का न्योता

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के गांव भौड़ा खुर्द में गुरुवार को भात न्योतने की रस्म ने सभी का ध्यान खींच लिया। वजह थी दूल्हे रोहित दहिया की मां पिंकी दहिया, जो अपने भाई प्रदीप पंवार को शादी का निमंत्रण देने हेलिकॉप्टर से पहुंचीं जबकि दोनों गांवों की दूरी सिर्फ 25 किलोमीटर है। पिंकी दहिया ने कहा कि उन्होंने यह कदम मौके को यादगार बनाने के लिए उठाया

11 दिसंबर को होगी रोहित दहिया की शादी

रोहित दहिया की शादी 11 दिसंबर को दिल्ली के ‘द निकुंज’ में होने जा रही है। रोहित दहिया KTR फ्रेट कंपनी के सीईओ और फाउंडर हैं, जिनका व्यवसाय भारत, अमेरिका, कनाडा और दुबई तक फैला हुआ है। उनकी शादी झाड़सा 360 खाप के प्रधान महेंद्र सिंह ठाकरान की पौत्री सृष्टि से तय हुई है।

Haryana: हरियाणा में HCS अधिकारियों को भरनी होगी वार्षिक प्रॉपर्टी रिटर्न, ये है लास्ट तारीख Read More Haryana: हरियाणा में HCS अधिकारियों को भरनी होगी वार्षिक प्रॉपर्टी रिटर्न, ये है लास्ट तारीख

गेहूं के खेत में बनाया गया अस्थायी हेलीपैड

विमान हादसे के मृतक के परिजनों से मिले झामुमो नेता Read More विमान हादसे के मृतक के परिजनों से मिले झामुमो नेता

गांव भौड़ा खुर्द में पहली बार हेलिकॉप्टर लैंड होने वाला था, इसलिए गेहूं के खेत में विशेष रूप से हेलीपैड तैयार किया गया। हेलिकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीणों की बड़ी भीड़ जमा हो गई। महिलाएं सुहाग और शगुन के गीत गाते हुए हेलिकॉप्टर का इंतजार कर रही थीं। जैसे ही हेलिकॉप्टर उतरा, पूरा गांव तालियों, सीटियों और ढोल की थाप से गूंज उठा।

Haryana: हरियाणा में इन किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान  Read More Haryana: हरियाणा में इन किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान

मां की खुशी के लिए बेटे ने बुक किया हेलिकॉप्टर

रोहित दहिया अक्सर प्राइवेट हेलिकॉप्टर और फ्लाइटों से सफर करते हैं। उन्होंने बताया कि इस रस्म को खास बनाने और मां की खुशी के लिए उन्होंने हेलिकॉप्टर बुक किया। पिंकी दहिया पति नरेंद्र दहिया, जेठानी सुनीता, देवरानी सरिता और बेटी विशु के साथ हेलिकॉप्टर से धनवापुर से भौड़ा खुर्द पहुंचीं।

ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

हेलिकॉप्टर से जैसे ही पिंकी दहिया बाहर निकलीं, ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा शुरू कर दी। ढोल पर महिलाओं ने नृत्य किया, बुजुर्गों की आंखें खुशी से भर आईं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें