Haryana Jobs: हरियाणा में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Haryana Jobs: हरियाणा के मेडिकल सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रुप-A मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार विस्तृत जानकारी और आधिकारिक अधिसूचना विभाग की वेबसाइट haryanahealth.gov.in पर देख सकते हैं।
450 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 450 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 दिसंबर 2025 से शुरू होगी, और इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
योग्यता और आवश्यक शर्तें
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBBS डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी का नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) या किसी राज्य मेडिकल काउंसिल में स्थायी रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
जिन उम्मीदवारों के पास MD/MS या NMC से मान्यता प्राप्त पीजी डिप्लोमा है, उन्हें चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार के पास हिंदी या संस्कृत का ज्ञान कम से कम 10वीं कक्षा स्तर तक होना चाहिए।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments