Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों को मिलेंगें 2 लाख रुपए

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana: हरियाणा में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सूबे की सैनी सरकार ने इस वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने सूक्ष्म वित्त योजना के तहत पात्र युवाओं को 1 लाख रुपये तक का लोन और टर्म लोन योजना के तहत 2 लाख रुपये तक का लोन देने की घोषणा की है।

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आय उपार्जन और स्वयं के रोजगार को प्रोत्साहित करना है। राज्य सरकार की इस पहल का मकसद सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित समुदायों को मुख्यधारा में लाना और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ना है। Haryana News

यह योजना उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो अपना छोटा व्यवसाय शुरू करने या उसे विस्तार देने की योजना बना रहे हैं, परंतु वित्तीय संसाधनों की कमी के कारण पीछे रह जाते हैं।

पात्रता मानदंड

Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाशों को को पैरों में लगी गोली Read More Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाशों को को पैरों में लगी गोली

आवेदनकर्ता की आयु 18- 45 साल के बीच होनी चाहिए और वह अनुसूचित जाति वर्ग से ताल्लुक रखता हो।

Rajya Sabha Chunav: हरियाणा में भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवार किया घोषित, जानें कौन है कैंडिडेट Read More Rajya Sabha Chunav: हरियाणा में भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवार किया घोषित, जानें कौन है कैंडिडेट

सालाना आमदनी 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।

Haryana Weather: हरियाणा में कल रात से बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट हुआ जारी Read More Haryana Weather: हरियाणा में कल रात से बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट हुआ जारी

इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन hscfdc.org.in पर ऑनलाइन कर सकते हैं या पंचकूला स्थित निगम कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। Haryana News

जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड, पैन कार्ड

जाति प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र

बैंक पासबुक की फोटोकॉपी

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

2 पासपोर्ट साइज फोटो

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें