Haryana New DGP: हरियाणा को नए साल मिलेगा नया DGP, पैनल में इन आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana New DGP: हरियाणा को नए साल पर नया पुलिस महानिदेशक (DGP) मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने इसके लिए 7 आईपीएस अधिकारियों का पैनल तैयार कर लिया है। इस पैनल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें छुट्टी पर चल रहे पूर्व DGP शत्रुजीत कपूर का नाम पहले नंबर पर रखा गया है। उल्लेखनीय है कि आईपीएस वाई पूरन कुमार के सुसाइड मामले में उनका नाम सामने आने के बाद सरकार ने उन्हें अवकाश पर भेज दिया था। वर्तमान में उनके स्थान पर आईपीएस ओपी सिंह को एडीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया हुआ है।

पैनल में मोहम्मद अकील और ओपी सिंह के नाम शामिल नहीं किए गए हैं, क्योंकि दोनों आईपीएस अधिकारी 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। नियमों के अनुसार ऐसे अधिकारियों के नाम पैनल में नहीं भेजे जाते जिनकी रिटायरमेंट की तारीख निकट हो।

सरकार द्वारा तैयार किए गए इस पैनल में शत्रुजीत कपूर, अजय सिंघल, संजीव जैन, आलोक मित्तल, एएस चावला, इसके अलावा एडीजीपी नवदीप सिंह विर्क और उनकी पत्नी कला रामचंद्रन के नाम शामिल हैं। इन्हें पैनल में जगह इसलिए मिली है क्योंकि इन सभी अधिकारियों की 30 वर्ष की सेवा पूरी हो चुकी है, और तय नियमों के अनुसार डीजीपी चयन के लिए उन्हीं अधिकारियों के नाम केंद्र को भेजे जाते हैं जिनकी 30 वर्ष की सेवा पूरी हो चुकी हो।

Federation of Central Universities Staff (FOCUS) के राष्ट्रीय सचिव पद पर देवाशीष चक्रवर्ती मनोनीत Read More Federation of Central Universities Staff (FOCUS) के राष्ट्रीय सचिव पद पर देवाशीष चक्रवर्ती मनोनीत

राजस्थान में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, हत्या Read More राजस्थान में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, हत्या

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें