Haryana: हरियाणा में 2 कर्मचारियों को किया गया सस्पेंड, मंत्री अनिल विज ने लिया एक्शन

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान राज्य के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दो सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। रविवार को सिरसा पहुंचे मंत्री विज ने बैठक में कुल 17 शिकायतों की सुनवाई की। इनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निवारण कर दिया गया, जबकि 11 शिकायतों को अगली बैठक के लिए प्रस्तावित किया गया।

इसी दौरान सामने आई दो गंभीर शिकायतों में लापरवाही पाए जाने पर एक पुलिसकर्मी और एक बिजली विभाग के कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया। मंत्री विज ने बताया कि बिजलीकर्मी को बिना मीटर लगाए कनेक्शन देने के मामले में निलंबित किया गया है, जबकि एक पुलिसकर्मी को कार्रवाई में ढील बरतने पर सस्पेंड किया गया।

मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान न देने और उन्हें बार-बार चक्कर लगवाने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग इस समिति की बैठकों में समाधान की उम्मीद लेकर आते हैं, और यदि यहां भी उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तो वे कहां जाएंगे।

विज ने यह भी कहा कि “मीटिंग में मैं ही कोर्ट हूं, और जो कह दिया, वह होना चाहिए।” मंत्री की इस कार्यवाही और बयान से यह स्पष्ट संदेश गया है कि शासन व्यवस्था में लापरवाही को किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा।

यूपी में चुनावी मोड में भाजपा, योगी कैबिनेट reshuffle की अटकलें तेज Read More यूपी में चुनावी मोड में भाजपा, योगी कैबिनेट reshuffle की अटकलें तेज

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें