Rajasthan: सर्दियों में ये जैकेट पहनते ही होगी गिरफ़्तारी, जानें क्या है वजह

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Rajasthan News: राजस्थान में जहां एक तरफ कड़ाके की ठंड और बारिश का अलर्ट लोगों को परेशान कर रहा है, वहीं दूसरी ओर पुलिस ने एक अनोखी और सख्त कार्रवाई की है। कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम वाली जैकेट बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस का कहना है कि ऐसी जैकेट पहनने या बेचने वाले को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

क्यों लगी इस जैकेट पर रोक?

राजस्थान पुलिस पिछले कई वर्षों से गैंगस्टर्स के खिलाफ जंग छेड़े हुए है। पुलिस का कहना है कि कई युवा कुख्यात अपराधियों को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं और उनके कपड़ों व स्टाइल को कॉपी कर ‘रोब’ जमाने की कोशिश करते हैं।

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने तेवर दिखने किए शुरू, जानें कब होगी बारिश  Read More Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने तेवर दिखने किए शुरू, जानें कब होगी बारिश

जिस जैकेट पर कार्रवाई की गई है, वह बिल्कुल उसी डिजाइन और रंग की है, जिसे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अपनी वायरल तस्वीरों में पहने हुए दिखता है। जैकेट पर छोटे अक्षरों में उसका नाम लिखा हुआ है, जहां आमतौर पर किसी ब्रांड का लोगो होता है। पुलिस का मानना है कि इससे अपराधियों का महिमामंडन होता है और युवा गलत दिशा में प्रेरित हो सकते हैं।

Haryana: हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा Read More Haryana: हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा

3 लोग गिरफ्तार, पहनने पर भी होगी कार्रवाई

बिहारः भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा एक और पुल! गोपालगंज में करोड़ों की लागत से बन रहा पुल ढहा, कोई हताहत नहीं Read More बिहारः भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा एक और पुल! गोपालगंज में करोड़ों की लागत से बन रहा पुल ढहा, कोई हताहत नहीं

कोटपूतली कस्बे के सिटी प्लाज़ा में पुलिस ने छापेमारी कर तीन दुकानदारों कृष्ण उर्फ गुड्डू, संजय सैनी और सुरेश चंद शर्मा को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस ने साफ कर दिया है कि सिर्फ बेचने वाले ही नहीं, बल्कि अगर कोई ऐसी जैकेट पहने हुआ मिला तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी

35 जैकेट जब्त, निर्माता की तलाश जारी

पुलिस ने दुकानों सेलॉरेंस ब्रांडकी 35 जैकेट जब्त की हैं।अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैधब्रांडिंगवाली जैकेट को कौन निर्माता बनाकर बाज़ार में सप्लाई कर रहा है। संबंधित कंपनी या व्यक्ति पर भी जल्द सख्त कार्रवाई हो सकती है।

एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने कहा कि अपराधियों को आइकन बनाना समाज के लिए बेहद खतरनाक है। इससे युवा गुमराह होते हैं और अपराध को बढ़ावा मिलता है। पुलिस ने साफ कहा है कि आगे भी ऐसे मामलों में अभियान जारी रहेगा और गैंगस्टर्स का प्रचार-प्रसार करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments