बस स्टॉप पर हुई व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथियों के साथ जा रहे थे दिल्ली 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सीतापुर जनपद सीतापुर में कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टॉप पर बुधवार देर रात एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक हुई मौत से हड़कंप मच गया मृतक की पहचान तंबौर थाना क्षेत्र के रहने वाले 40 वर्षीय अली असगर के रूप में हुई है जो पेशे से मुनीम बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार अली असगर रात में मजदूरों को लेकर किसी काम के सिलसिले में दिल्ली फैक्ट्री में जाने की तैयारी में रोडवेज बस स्टॉप पर मौजूद था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस स्टैंड पर खड़े-खड़े अचानक अली असगर जमीन पर गिर पड़ा आसपास मौजूद लोगों ने उसकी मदद करने की कोशिश की, लेकिन वह बेहोशी की हालत में ही पड़ा रहा घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई,
 
जिसके बाद कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अली असगर की मौत हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) के चलते हुई होगी हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम आने के बाद ही पता चल सकेगा पुलिस के अनुसार मृतक मजदूरों को किसी निर्माण कार्य पर ले जाने के लिए पहले से ही तय कार्यक्रम के तहत निकलने वाला था। मजदूरों ने भी बताया कि वह बिल्कुल सामान्य हालत में बस स्टैंड पहुंचा था और चाय मूंगफली खाने के बाद अचानक गिरकर बेहोश हो गया घटना के बाद रोडवेज बस स्टॉप पर अफरा-तफरी मच गई।
 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और परिजन सीतापुर पहुंच रहे हैं। अचानक मौत की इस घटना से तंबौर क्षेत्र और मजदूरों में शोक की लहर है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरुआत में किसी तरह की चोट अथवा बाहरी हिंसा के कोई निशान नहीं पाए गए हैं!!
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें