Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: देश में शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच अब एक और बड़ी मुसीबत आने वाली है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले दो दिनों में चक्रवात ‘सेन्यार’ चार राज्यों में भारी तबाही मचा सकता है। इस दौरान कई इलाकों में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। चक्रवाती तूफान इंडोनेशिया के तटीय इलाकों को पार कर अब तेजी से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण भारत के दक्षिणी राज्यों पर इसका असर गहराता दिख रहा है।

आईएमडी के अनुसार तमिलनाडु इस चक्रवात से सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकता है। यहां 28 नवंबर को डेल्टा जिलों में, 29 नवंबर को चेन्नई समेत सात जिलों में और 30 नवंबर को तिरुवल्लूर में 12 से 20 सेंटीमीटर तक की भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश, केरल, माहे और रायलसीमा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार तेज वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित होने और कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात सेन्यार फिलहाल मलक्का जलडमरूमध्य और पूर्वोत्तर इंडोनेशिया के ऊपर बना हुआ है। 26 नवंबर की सुबह यह कुटा मकमुर से 100 किमी पूर्व, जॉर्ज टाउन से 260 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम और नानकॉरी से 600 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित था। इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण श्रीलंका के पास भी एक निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है, जो 24 घंटे में और मजबूत होकर नया चक्रवाती सिस्टम बना सकता है। इससे तमिलनाडु में बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है।

उत्तरी भारत में भी मौसम में बदलाव जारी है। दिल्ली में शुक्रवार से रविवार तक मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सुबह के समय नमी 100 प्रतिशत तक दर्ज की गई है, जो घने कोहरे का संकेत है।

Chandra Grahan Kab Lgega: चंद्र ग्रहण कब लगेगा? यहां जानें सही समय Read More Chandra Grahan Kab Lgega: चंद्र ग्रहण कब लगेगा? यहां जानें सही समय

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। कानपुर लगातार सबसे अधिक ठंड दर्ज कर रहा है। लखनऊ, प्रयागराज, आगरा, मुजफ्फरनगर और बाराबंकी में भी सुबह-शाम घना कोहरा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक  Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक

बिहार में भी शीतलहर की शुरुआत हो चुकी है। सीमांचल और मिथिलांचल के जिलों में तापमान तेजी से गिर रहा है और अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया जा सकता है। पटना, समस्तीपुर, दरभंगा, सुपौल और मधेपुरा जैसे जिलों में सुबह कोहरा छाया रहेगा।

'पुतिन से ले सकते हो तेल, कब तक चलेगा यह अमेरिकी ब्लैकमेल' कांग्रेस का मोदी सरकार से सवाल Read More 'पुतिन से ले सकते हो तेल, कब तक चलेगा यह अमेरिकी ब्लैकमेल' कांग्रेस का मोदी सरकार से सवाल

राजस्थान में 28 नवंबर को मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी गई है। अजमेर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि राज्य के अन्य भागों में मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की उम्मीद है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments