Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ी ठिठुरन, अगले 4 दिनों में और गिरेगा तापमान
Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी एक बार फिर अपना असर दिखाने लगी है। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी का सीधा प्रभाव अब मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है, जिससे सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ गई है।
नारनौल सबसे ठंडा शहर
नारनौल इस समय प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में पारा 7.9 डिग्री, जींद में 8.6 डिग्री, और कैथल में 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कई शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जिससे ठंडी हवाओं का असर और तेज महसूस किया जा रहा है।
Read More Haryana: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम बरीअगले 4 दिन और गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों तक रात का तापमान और नीचे जा सकता है। 27 नवंबर से मौसम में हल्का बदलाव संभव है। बादल छाने से दिन के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर और बढ़ेगा।
नमी बढ़ने से घनी होगी धुंध
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती नमी के कारण अगले दिनों में धुंध और घनी हो सकती है। फिलहाल सुबह हल्की धुंध देखने को मिल रही है, लेकिन जैसे-जैसे तापमान गिरेगा, विजिबिलिटी कम होने की संभावना है। हरियाणा में इस समय अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जो आने वाले दिनों में और नीचे जा सकता है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments