जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद में जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सीतापुर आज दिनांक 24-11-2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद सीतापुर में आदरणीय उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य जी के मार्गदर्शन में  जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद सीतापुर के विभिन्न विकास खंडों से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें महिला वर्ग में प्रथम स्थान त्रिवेंद्रम चौधरी (स0अ0, प्रा0 वि0 डिंगुरापुर, लहरपुर) एवं पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान *मनोज कुमार (इ0प्रा0अ0 प्रा0 वि0 लोधासा, सकरन)  प्राप्त किया।
 
प्रतियोगिता के समापन पर आदरणीय उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य जी द्वारा समस्त प्रतिभागियों को योग द्वारा शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करने एवं तालमेल बनाने का एक सशक्त साधन बताया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में श्री राज शर्मा (जिला व्यायाम शिक्षक), श्रीमती लॉन्ग श्री यादव, एवं श्री वागीश अवस्थी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण को योगदान दिया। उक्त प्रतियोगिता का संचालन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री ईश महान शुक्ल ने किया। उक्त प्रतियोगिता में संस्थान के सभी प्रवक्ता साथी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें