नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा में रोडवेज बस ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट, जानें पूरा मामला
Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में नारनौल से कनीना जा रही हरियाणा रोडवेज बस के ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बस ने सड़क पर साइड नहीं दी, तो बोलेरो सवार परिवार ने बस के आगे गाड़ी लगाकर बाहर निकलकर ड्राइवर और कंडक्टर से मारपीट शुरू कर दी।
बीच बस में मारपीट, कंडक्टर भी चोटिल
घटना के समय बस में करीब 20 सवारियां थीं। आरोपियों ने बस में चढ़कर ड्राइवर का कॉलर पकड़कर नीचे खींचा और पीटा। कंडक्टर महेश कुमार बीच-बचाव के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट हुई और उन्हें चोटें आईं। घटना में महिला और अन्य परिवारिक सदस्य भी शामिल थे।
Read More New Ring Road: हरियाणा में 250 करोड़ की लागत से बनेगा नया रिंग रोड, इन लोगों को मिलेगा फायदापीड़ित ड्राइवर महेश कुमार के अनुसार, आरोपियों में रोहित, दामोदर और बिमला देवी निवासी कनीना शामिल हैं। घटना के बाद आरोपियों ने फोन करके 5-7 अन्य लोगों को बुलाया और हंगामा बढ़ा दिया।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के कहने पर ड्राइवर और कंडक्टर को कनीना बस स्टैंड ले जाया गया और फिर सरकारी अस्पताल कनीना में प्राथमिक उपचार के बाद महेंद्रगढ़ सरकारी अस्पताल में एक्सरे के लिए रेफर किया गया।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments