अताउल अंसारी की अगुवाई में हंडिया पहुंची ऐतिहासिक साइकिल यात्रा, पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए जन-आंदोलन में बदला अभियान
On
गोपीगंज से प्रयागराज के हंडिया तक निकली भदोही साइकिलिंग क्लब की ऐतिहासिक साइकिल यात्रा ने रविवार को जन-जागरूकता की नई इबारत लिख दी। इस प्रेरणास्पद अभियान का कुशल नेतृत्व क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल अंसारी ने किया, जिनकी दूरदर्शिता और निरंतर प्रयासों से साइकिल यात्रा अब केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का जन-आंदोलन बन चुकी है।
तड़के भोर में गोपीगंज बड़ा चौराहा से अताउल अंसारी के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह यात्रा जंगीगंज, वहीदा मोड़, ऊंज, भीटी और बरौत जैसे प्रमुख मार्गों से होती हुई प्रयागराज के हंडिया पहुंची। हंडिया में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी. के. सिंह अपने समर्थकों के साथ पहले से मौजूद रहे और सभी साइकिल चालकों का भव्य स्वागत किया गया।
फूलमालाओं और तालियों के बीच जब अताउल अंसारी और उनकी टीम का स्वागत हुआ तो पूरा माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर उठा। डॉ. वी. के. सिंह ने मंच से कहा कि अताउल अंसारी द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान समाज के लिए प्रेरणादायक है और इस तरह के प्रयासों से ही स्वस्थ भारत और स्वच्छ पर्यावरण की परिकल्पना साकार हो सकती है।
डॉ. सिंह ने लोगों से अपील की कि वे अताउल अंसारी की पहल से प्रेरणा लेकर नियमित योग, व्यायाम और साइकिलिंग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि साइकिल और पैदल चलने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि प्रदूषण भी नियंत्रित होता है।
इस अवसर पर अताउल अंसारी ने कहा कि उनका उद्देश्य हर नागरिक को प्रकृति से जोड़ना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। अताउल अंसारी के अनुसार, “जब तक समाज खुद जागरूक नहीं होगा, तब तक पर्यावरण संरक्षण का सपना अधूरा रहेगा। साइकिल यात्रा इसी दिशा में एक मजबूत कदम है।” उनके जोश और संकल्प ने उपस्थित युवाओं में नई ऊर्जा भर दी। कार्यक्रम के दौरान डॉ. वी. के. सिंह ने अताउल अंसारी के साथ हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को पुनः रवाना किया और स्वयं साइकिल चलाकर सहभागिता निभाई। यह दृश्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया।
यात्रा ने हंडिया क्षेत्र में भ्रमण करते हुए “वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ”, “करो योग रहो निरोग”, “स्वस्थ रहे मस्त रहे”, “हम सबने ये ठाना है पूरा उत्तर प्रदेश को स्वस्थ बनाना है” जैसे नारों के साथ जनमानस को जागरूक किया। अंततः यात्रा का समापन हंडिया पीजी कॉलेज के गेट पर हुआ।
उल्लेखनीय है कि पूरेगुलाब गोपीगंज निवासी अताउल अंसारी वर्ष 2021 से निरंतर हर रविवार साइकिल यात्रा निकालकर उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि बिहार, नेपाल और मध्य प्रदेश तक जागरूकता फैला रहे हैं। अताउल अंसारी के नेतृत्व में यह अभियान दिन-ब-दिन मजबूत होता जा रहा है और समाज के विभिन्न वर्ग इससे जुड़ते जा रहे हैं।
इस साइकिल यात्रा में प्रवीण श्रीवास्तव, सरफराज अहमद, पंकज सिंह, जेपी दुबे, प्रमोद मौर्या, महमूद आलम, कमलेश कश्यप, राजीव जायसवाल, मैनू अली, समीर शेख, मोहम्मद इम्तियाज, लक्ष्य सिंह, इमरान अहमद सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई और अताउल अंसारी के अभियान की प्रशंसा की। यह साइकिल यात्रा केवल एक आयोजन नहीं बल्कि अताउल अंसारी के नेतृत्व में स्वस्थ समाज, स्वच्छ पर्यावरण और जागरूक नागरिकों के निर्माण की दिशा में एक सशक्त और ऐतिहासिक कदम साबित हुई है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
05 Dec 2025
05 Dec 2025
05 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
06 Dec 2025 13:25:04
Gold Silver Price: 6 दिसंबर की सुबह सोने की कीमतों में तेजी देखी गई, जबकि चांदी के भाव में गिरावट...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List