नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana Weather: हरियाणा में अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Haryana Weather: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 28 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है जिससे सुबह व शाम को ठंड रहने की संभावना है।
इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। वातावरण में नमी की अधिकता के कारण कहीं कहीं सुबह के समय हल्की धुंध भी रहने की संभावना है।
परंतु 27 व 28 नवंबर को बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments