Haryana: हरियाणा में डबल मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर, काफी समय से चल रहा था फरार

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में डबल मर्डर केस में फरार चल रहे दो आरोपियों में से एक आज (रविवार) पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। घायल आरोपी को तुरंत पास के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

एनकाउंटर का पूरा मामला

यह घटना खरखौदा क्षेत्र में हुई, जहां पिता-पुत्र के मर्डर मामले के दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस को आज उन्हें खरखौदा के गोपालपुर आईएमटी रोड पर होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर तुरंत घेराबंदी की।

द्वारका में चेन स्नैचिंग का सनसनीखेज खुलासा Read More द्वारका में चेन स्नैचिंग का सनसनीखेज खुलासा

पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद एनकाउंटर में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरा मौके से भागने में सफल रहा।

विश्व हिन्दू परिषद के इंद्रप्रस्थ दिल्ली प्रांत के प्रिंट मीडिया प्रमुख के दायित्व पर मनोनीत किये गए स्वतंत्र सिंह भुल्लर Read More विश्व हिन्दू परिषद के इंद्रप्रस्थ दिल्ली प्रांत के प्रिंट मीडिया प्रमुख के दायित्व पर मनोनीत किये गए स्वतंत्र सिंह भुल्लर

आगे की कार्रवाई

दुबई में भाई के फंसे होने का झांसा देकर 50 हजार की ठगी Read More दुबई में भाई के फंसे होने का झांसा देकर 50 हजार की ठगी

जानकारी के अनुसार, आरोपी किसी नई हत्या की वारदात को अंजाम देने की फिराक में वहां पहुंचे थे। पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान और जांच तेज कर दी है और फरार आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी रखी है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें