Success Story: 33 बार फेल, फिर भी नहीं मानी हार: हिंदी मीडियम से पढ़े आदित्य कुमार बने IPS अफसर

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Success Story: जीवन में संघर्ष और असफलताएं अक्सर हमें कमजोर बना देती हैं, लेकिन कुछ लोग इन्हीं असफलताओं को सीढ़ी बनाकर सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच जाते हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है आदित्य कुमार की, जो 33 बार परीक्षा में फेल होने के बावजूद UPSC पास करके IPS अफसर बने।

आदित्य राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के अजीतपुरा गांव के रहने वाले हैं। वे हिंदी मीडियम से पढ़े हुए हैं और एक साधारण ग्रामीण परिवेश से आते हैं। लेकिन उन्होंने बचपन से ही तय कर लिया था कि UPSC परीक्षा पास करनी है।

12वीं के बाद उन्होंने विभिन्न सरकारी नौकरी परीक्षाओं में हाथ आजमाना शुरू किया। वे 30 बार विभिन्न परीक्षाओं जैसे बैंक, KVS, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में फेल हुए। इसके बाद उन्होंने UPSC की परीक्षा देने का फैसला किया और यहां भी तीन बार असफलता का सामना किया। कुल मिलाकर वे 33 बार असफल हुए, लेकिन कभी भी अपने लक्ष्य से भटके नहीं।

वर्ष 2013 में आदित्य ने अपने गांव को छोड़कर दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी शुरू की। 2014 में पहले अटेम्प्ट में  प्रीलिम्स भी पास नहीं हुआ। 2015 में दूसरा प्रयास  में प्रीलिम्स और मेंस तो पास हुए, लेकिन इंटरव्यू में ओवरकॉन्फिडेंस के चलते फेल हो गए।

IAS Success Story: राजस्थान की बेटी बनीं आईएएस आफ़सर, 22 साल की उम्र में मिली सफलता  Read More IAS Success Story: राजस्थान की बेटी बनीं आईएएस आफ़सर, 22 साल की उम्र में मिली सफलता

2016 में तीसरा प्रयास में एक बार फिर असफलता हाथ लगी। लेकिन 2017 में चौथे प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल की और 630वीं रैंक के साथ यूपीएससी पास किया।

एजुकेट गर्ल्स ने 18 वर्षों के प्रभाव का उत्सव मनाया । Read More एजुकेट गर्ल्स ने 18 वर्षों के प्रभाव का उत्सव मनाया ।

2018 के UPSC रिजल्ट में 630वीं रैंक के साथ IPS कैडर मिला। आज आदित्य कुमार पंजाब के संगरूर जिले में एएसपी (असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस) के पद पर तैनात हैं। आदित्य के माता-पिता दोनों शिक्षक हैं।

IAS Success Story: चार बार फेल होने के बावजूद नहीं मानी हार, पांचवें प्रयास में काजल जावला बनीं आईएएस अफसर Read More IAS Success Story: चार बार फेल होने के बावजूद नहीं मानी हार, पांचवें प्रयास में काजल जावला बनीं आईएएस अफसर

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments