Haryana: हरियाणा में SBI ब्रांच से 40 लाख रुपए गायब, दो कर्मचारी आरोपी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की पिहोवा ब्रांच से 40 लाख रुपए के नोट की गड्डियां गायब होने का मामला सामने आया है। यह खुलासा तब हुआ, जब ब्रांच मैनेजर ने रूटीन जांच की और पुरानी CCTV फुटेज खंगाली। इस घटना में बैंक के ही दो कर्मचारियों पर नोट गायब करने का आरोप है।

रूटीन जांच में हुआ कैश गायब होने का खुलासा

ब्रांच मैनेजर तरसेम लाल ने बताया कि 18 नवंबर सुबह करीब 9:30 बजे बैंक में रूटीन निरीक्षण के दौरान करेंसी चेस्ट (बिन नंबर 26) की जांच की गई। रिकॉर्ड के अनुसार इस बिन में 500 रुपए के 90 गड्डियां होनी चाहिए थीं, लेकिन चेस्ट में केवल 82 गड्डियां ही मिलीं। इससे कुल 40 लाख रुपए गायब पाए गए।

बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखे निंबू पार्क पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी Read More बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखे निंबू पार्क पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी

कैश ऑफिसर और अकाउंटेंट की जिम्मेदारी

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने असर दिखाना किया शुरू, 35 डिग्री तक पहुंचा तापमान  Read More Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने असर दिखाना किया शुरू, 35 डिग्री तक पहुंचा तापमान

गायब नोटों के मामले में कैश ऑफिसर रवि कुमार और अकाउंटेंट करण पाल से पूछताछ की गई। इन दोनों को बैंक की करेंसी चेस्ट की जिम्मेदारी दी गई थी और इनके पास ही चेस्ट की चाबियां थीं। दोनों कर्मी पूछताछ में संतोषजनक जवाब देने में असफल रहे।

Rajya Sabha Chunav: हरियाणा में कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार किया घोषित, जानें कौन है प्रत्याशी Read More Rajya Sabha Chunav: हरियाणा में कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार किया घोषित, जानें कौन है प्रत्याशी

CCTV फुटेज से खुलासा

ब्रांच मैनेजर ने पुरानी CCTV फुटेज चेक की, जिससे पता चला कि 10 नवंबर को आखिरी निकासी के बाद शेष बंडलों की सही जांच नहीं की गई थी। फुटेज और घटनाक्रम से शक है कि दोनों कर्मियों ने मिलकर कैश गायब किया।

FIR दर्ज और पुलिस जांच

बैंक मैनेजर ने पुलिस में शिकायत की। DSP पिहोवा निर्मल सिंह की रिपोर्ट पर थाना सिटी पिहोवा में रवि कुमार और करण पाल के खिलाफ BNS की धारा 316 (5) और 318 (4) के तहत FIR दर्ज की गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। इसके अलावा कर्मियों पर विभागीय जांच भी होगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें