नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
Haryana: हरियाणा में इन कर्मचारियों पर लागू हुई नई पाबंदी, विभाग ने जारी किया ये आदेश
Haryana News: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVNL) ने कर्मचारियों और अधिकारियों के मुख्यालय आने पर नई पाबंदियाँ लागू कर दी हैं। जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्रीय कार्यालयों, उप-मंडलों, मंडलों, जोनों और मुख्यालयों में कार्यरत कोई भी कर्मचारी या अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं आ सकेगा।
आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि किसी कर्मचारी को मुख्यालय स्तर के अधिकारियों से संपर्क करना हो तो वह व्यक्तिगत रूप से आने के बजाय टेलीफोन या ई-मेल का उपयोग करे। इससे प्रशासनिक कार्यों में अनावश्यक भीड़ और व्यवधान से बचा जा सकेगा।
.webp)
Read More Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, पैक्स रजिस्ट्रार और इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तारसभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन आदेशों का पूरी गंभीरता से पालन करें और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से भी पालन कराएँ। निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों की अवहेलना पर कार्रवाई की जा सकती है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments