डीएम ने गौशाला में पाई अनियमितता प्रधान को जारी किया नोटिस

बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण, डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश  

डीएम ने गौशाला में पाई अनियमितता प्रधान को जारी किया नोटिस

सीतापुर
 
जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने शुक्रवार दोपहर सीतापुर के विकास खंड ऐलिया स्थित तिहार गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में भारी अव्यवस्था पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गौशाला में पशुओं को उपलब्ध कराए जाने वाले चारे की कमी पर कड़ा रुख अपनाया उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भूसा, हरा चारा, पानी तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए चारे की अनुपलब्धता को उन्होंने गंभीर लापरवाही मानते हुए इसे तुरंत दूर करने का आदेश दिया
 
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि गौशाला में रखे जाने वाले सात अनिवार्य रजिस्टरों में से एक भी रजिस्टर मौजूद नहीं था इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित सचिव के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए ग्राम प्रधान को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
 
उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड संधारण में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) द्वारा कार्यों में रुचि न लेने और अनियमितताएं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उनके विरुद्ध स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि गौशाला संचालन से जुड़ी प्रत्येक जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन किया जाना चाहिए पशुओं के उपचार के लिए तैनात दो चिकित्सकों द्वारा सही तरीके से इलाज न करने और कार्यों में शिथिलता बरतने की शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी ने दोनों के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के निर्देश भी दिए साथ ही उन्होंने गौशाला में रखे भूसे के संरक्षण तथा पशुओं को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल की उपलब्धता और उपयोग संबंधी जानकारी भी ली निरीक्षण के दौरान डीसी मनरेगा चंदन देव पांडेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे!!

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel