Haryana: हरियाणा में ऑनर किलिंग केस में बड़ी कारवाई, पुलिस एनकाउंटर में भाई समेत चार हमलावर घायल

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले में ऑनर किलिंग की वारदात के बाद देर रात बड़ा खुलासा हुआ है। 23 वर्षीय सपना की हत्या के बाद उसका भाई संजू और उसके तीन साथी उसके पति सूरज की हत्या की योजना बनाते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

गुरुवार आधी रात के बाद लाढ़ौत रोड पर पुलिस ने घेराबंदी की, जिसके दौरान आरोपियों की पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से करीब 20 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें चारों युवक पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को काबू कर PGI रोहतक में भर्ती कराया है।

सपना ने परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी

Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, नगर निगम के हेल्पर को 40000 रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार Read More Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, नगर निगम के हेल्पर को 40000 रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

काहनी गांव की सपना ने करीब साढ़े तीन साल पहले गांव के ही सूरज के साथ कोर्ट मैरिज की थी। यह शादी परिवार की मर्जी के खिलाफ हुई थी, जिसके बाद परिवार और समाज की ओर से ताने मिलने लगे। इसी वजह से सपना के भाई संजू के मन में गुस्सा भरता गया और उसने बहन व उसके पति को खत्म करने की योजना बनाई।

Haryana: हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, विभाग ने किया ये ऐलान  Read More Haryana: हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, विभाग ने किया ये ऐलान

बुधवार रात संजू और उसके साथियों ने सपना के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में सपना के देवर साहिल को भी गोली लगी जो फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। गुरुवार को सपना के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया था। आज उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

औचक निरीक्षण कर थानों के सीसीटीवी कैमरों की खबर लेंगे हर जिले के सीजेएम- इलाहाबाद हाईकोर्ट Read More औचक निरीक्षण कर थानों के सीसीटीवी कैमरों की खबर लेंगे हर जिले के सीजेएम- इलाहाबाद हाईकोर्ट

सूरज की हत्या की योजना बनाते वक्त रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी

सपना की हत्या के कुछ घंटों बाद ही संजू और उसके तीन साथी सूरज को मारने की योजना बनाकर लाढ़ौतबोहर रोड पर पहुंचे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी वहां इकट्ठा होकर अगली वारदात की तैयारी कर रहे हैं। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सरेंडर करने को कहा गया, तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में चारों आरोपियों के पैरों में गोली मारी और उन्हें काबू कर लिया।

कौन-कौन आरोपी गिरफ्तार हुआ?

पुलिस ने जिन चार युवकों को पकड़ा है, उनकी पहचान संजू, सपना का सगा भाई, काहनी गांव, राहुल, काहनी गांव, अंकित, गांव रूखी, गौरव, गांव रूखी के रूप में हुई है। इनकी उम्र 18–19 वर्ष के बीच है

अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस को आरोपियों से बड़ी मात्रा में हथियार मिले, जिनमें 2 पिस्टल (30 बोर), 2 देसी कट्टे (315 बोर), 10 जिंदा कारतूस, 10 खाली कारतूस, 2 मैगजीन, 1 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल हैंपुलिस के अनुसार, चारों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें