नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
डॉ. बी. एन. एस. उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक का हुआ आयोजन
चौपारण हजारीबाग,
झारखंड
प्रखंड के बसरिया डॉ बंसत नारायण सिंह उच्च विद्यालय में प्रथम शिक्षक-अभिभावक बैठक का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अशोक रजक ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंधन समिति सचिव सह विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव उपस्थित रहे। मंच संचालन समाजसेवी पिंटू सोनी ने किया। बैठक में सचिव श्री यादव ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के उद्देश्यों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि विद्यालय का मुख्य लक्ष्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ 6 वर्ष से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों का 100% नामांकन सुनिश्चित करना है। साथ ही 10 वीं तक की शिक्षा को अनिवार्य बनाने, ड्रॉप आउट की संख्या कम करने, लर्निंग गैप को दूर करने और विद्यार्थियों की पूर्ण उपस्थिति पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि मासिक परीक्षा समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चों के प्रदर्शन को अभिभावकों के सामने दर्पण की तरह प्रस्तुत किया जाएगा।
साथ ही, विद्यालय में चल रहे व्यवहारिक ज्ञान और पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई और बच्चों को कौशल आधारित शिक्षा की ओर प्रेरित करने पर बल दिया गया। साथ ही विद्यालय के निगरानी के लिए सीसीटीवी की भी व्यवस्था की गई है। वही प्राचार्य अशोक ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक-अभिभावक बैठक बच्चों के भविष्य निर्माण का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे स्वयं नशामुक्त रहें और अपने बच्चों पर सकारात्मक निगरानी रखें। बच्चों को गलत रास्ते पर जाने से रोकें तथा गलती करने पर उन्हें सुधार का अवसर दें।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक जाबिर अंसारी अनिल देव रजक , संजीत कुमार , रंजन कुमार , संदीप कुमार निर्भय कुमार, सुनील साव, अरुण रजक शिक्षिका सीमा कुमारी, वही ग्रामीण में पंकज सोनी , सुरेश शर्मा , प्रभु केशरी , कपिल यादव , विनय यादव समेत बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे। बैठक के अंत में सभी ने बच्चों की शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर सहयोग करने का संकल्प लिया।

Comments