डीईओ ने कलेक्टेªट में स्थापित डिस्ट्रिक्ट कॉन्ट्रैक्ट सेंटर/हेल्पलाइन का किया औचक निरीक्षण

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण विषयक जानकारी हेतु समर्पित है डिस्ट्रिक्ट कॉन्ट्रैक्ट सेंटर/हेल्पलाइन’विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत हेतु टोल फ्री नम्बर 05414-1950 पर करें संपर्क’

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

भदोही
 
जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने कलेक्टेªट में स्थापित डिस्ट्रिक्ट कॉन्ट्रैक्ट सेंटर/हेल्पलाइन का औचक निरीक्षण किया। हेल्पलाइन डेस्क पर उपस्थित कार्मिको से रजिस्टर पंजिका का अवलोकन कर जानकारी ली कि मतदाताओं द्वारा विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण विषयक क्या-क्या सूचना पूछी गयी। 
 
डीईओ ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद भदोही के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम दिनांक 04 नवम्बर 2025 से 07 फरवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इस अवधि में सभी पात्र नागरिकों को अपने नाम जोड़े जाने, संशोधन, विलोपन एवं पता परिवर्तन आदि के लिए अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत पात्र नागरिक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
 
जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाताओं की सुविधा हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित एक डिस्ट्रिक्ट कॉन्ट्रैक्ट सेंटर/हेल्पलाइन की स्थापना की गई है। यह नियंत्रण कक्ष विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी, मार्गदर्शन एवं शिकायत निस्तारण हेतु क्रियाशील है। कन्ट्रोल रूम का टोल फ्री नम्बर- 05414-1950 यह नम्बर जनसामान्य की सेवा में तत्काल प्रभाव से क्रियान्वित कर दिया गया है।
 
सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे इस विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाएं और यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम सही विवरण सहित निर्वाचक नामावली में अंकित हो। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम विषयक किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत हेतु नागरिक टोल फ्री नम्बर 05414-1950 पर संपर्क कर सकते हैं। मौके पर उप जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव, व निर्वाचन कार्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित रहे। 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें