राजनीति
मूलभूत सुविधाओं से दूर हैं फूलवरिया के ग्रामीण
यहां प्रकाश व्यवस्था , संपर्क मार्ग , जल निकासी आदि समस्या गंभीर बनी हुई है।
सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र उसका बाजार के ग्राम पंचायत फूलवरिया में सड़क, बिजली,पानी आदि मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यस्था न होने से ग्रामीण परेशान है। गांव में अधिकांश सड़क तो बनी है लेकिन अन्य सड़के खराब है। गांव के पूरब सिवान में बनी पानी की टंकी के तरफ से आने वाली सड़क खराब है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। सड़क के किनारे गंदगी की भरमार है। यहां प्रकाश व्यवस्था , संपर्क मार्ग , जल निकासी आदि समस्या गंभीर बनी हुई है।

पेयजल के लिए पानी की टंकी बनी जिससे ग्रामीणों के घरों तक जल आपूर्ति हो रही है लेकिन वाटर फ्लो होने से लोगो को दिक्कत होती है। जल निकासी के लिए नाली का अभाव है । जो नाली बनी है उसमें से कई क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जल निकसी की समुचित व्यवस्था नहीं है।गांव में नालिया जाम है। सफाई के अभाव में जलजमाव की समस्या बनी हुई है।जिससे सड़क के किनारे जगह जगह गंदगी व्याप्त है। शिकायत के बाद भी सफाई व्यवस्था ठीक नही हो रही है।
व्यवस्थागत खामियों के चलते ग्रामीण सरकारी सुविधा का भरपूर लाभ नहीं पा रहे है। पेयजल आपूर्ति लगातार नही हो पा रही है। समय समय से पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीणों के समक्ष पेय जल संकट बना हुआ है।यहां के कई टोलों में जाने के लिए सड़क कच्ची है। इससे लोगो को आवागमन में दिक्कत होती है। हल्की बरसात में समस्या और गंभीर हो जाती है, शिक्षा के लिए परिषदीय स्कूल है। यहां ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत भवन, सीएससी केंद्र , आग्नबाड़ी केंद्र , ओपन जिम, सीएससी केंद्र, शौचालय ,सड़क, नाली आदि का निर्माण हुआ है जिसका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है।


Comments