नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
हड्डी गलाने वाली ठंड के लिए रहें तैयार! दिल्ली-NCR में बिछी कोहरे की सफेद चादर, UP-बिहार में शीतलहर का प्रकोप।
स्वतंत्र प्रभात
उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में हैं। कई शहरों में तापमान अचानक नीचे गिर गया है, जिससे लोग सुबह और शाम के समय ठिठुरन महसूस कर रहे हैं।वहीं, दूसरी ओर दक्षिण भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 18 नवंबर को शीतलहर का असर बना रहेगा। ठंडी हवाओं के चलते सुबह और रात का तापमान और नीचे जा सकता है। राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस समय ठिठुरन बढ़ गई है। प्रयागराज में सोमवार को सीज़न का पहला घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में दिनभर आसमान साफ रहेगा। लखनऊ में 18 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
झारखंड के कई जिलों जैसे गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई क्षेत्रों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है आईएमडी के अनुसार बिहार में 18 नवंबर को तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। कई शहरों में सुबह के समय शीतलहर का अनुभव होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों तक यही स्थिति बने रहने का अनुमान लगाया है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 18 नवंबर को इन क्षेत्रों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। भारी बर्फबारी और तेज़ ठंडी हवाओं के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
उत्तर भारत की ठंड के विपरीत दक्षिण भारत में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। IMD ने दक्षिण के कुछ राज्यों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।


Comments