Haryana: लाल किला मेट्रो ब्लास्ट के बाद दिल्ली-NCR में हाई अलर्ट, गुरुग्राम पुलिस 24 घंटे निगरानी पर

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को कार ब्लास्ट के बाद एनसीआर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। घटना के बाद दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

गुरुग्राम पुलिस को सतर्क रहने के आदेश

गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने सभी DCP, ACP, थाना और चौकी इंचार्जों को अपने-अपने इलाकों में सख्त चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पोस्ट छोड़ने से मना किया गया है।

बरही में फोस्टैक प्रशिक्षण कार्यक्रम आज, दुकानदारों से शामिल होने की अपील Read More बरही में फोस्टैक प्रशिक्षण कार्यक्रम आज, दुकानदारों से शामिल होने की अपील

DCP हेडक्वार्टर डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि पूरा गुरुग्राम पुलिस बल हाई अलर्ट पर है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। सभी पुलिस इकाइयों को संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने को कहा गया है।

अवैध टैक्सी स्टैण्ड संचालन, डग्गामार वाहन व बिना नम्बर के वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करने के  निर्देश Read More अवैध टैक्सी स्टैण्ड संचालन, डग्गामार वाहन व बिना नम्बर के वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करने के  निर्देश

भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी

विराम खंड-5 जन कल्याण समिति द्वारा योग शिविर का आयोजन Read More विराम खंड-5 जन कल्याण समिति द्वारा योग शिविर का आयोजन

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, शॉपिंग मॉल, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस की विशेष टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

पुलिस की एंटी-सबोटाज टीमों और बम डिस्पोज़ल स्क्वाड को भी तैनाती के लिए तैयार रखा गया है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें